फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OT of marchery and emergency will be correct

मर्चरी व इमरजेंसी की ओटी होगी दुरूस्त, कवायद में जुटा महकमा

Thu, 03 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
OT of marchery and emergency will be correct
बलरामपुर। मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी व मर्चरी की दशा में जल्द ही सुधार होगा। एसआईसी डॉ. अनूप कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मर्चरी व इमरजेंसी का निरीक्षण किया और कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के पीछे पोस्टमार्टम हाऊस स्थित है। यहां काफी कमियां है। पूर्व में यहां रखे शव को जानवरों द्वारा खाने की बात भी सामने आई थी। जिला अस्पताल की कमान संभालने के बाद नव नियुक्त एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह मर्चरी हाऊस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शव रखने वाले कक्ष की साफ-सफाई कराने के साथ ही लाइट की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही शव सुरक्षित रखने के लिए फ्रिजर की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां का फ्रिजर वर्षों से खराब पड़ा है। नए का शासन से डिमांड किया जाएगा। इसके अलावा एसआईसी ने इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया और वहां की माइनर ओटी की व्यवस्था को भी जल्द दुरूस्त कराने की बात कही। एसआईसी ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू करा दी गई है। जहां भी कमियां होंगी उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed