फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ORS solution kept at emergency and prescription counter of district hospital

Azamgarh News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी और पर्ची काउंटर पर रखे गए ओआरएस घोल

Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ORS solution kept at emergency and prescription counter of district hospital
बलरामपुर। चिलचिलाती धूप में जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत देने वाली खबर है। इमरजेंसी वार्ड और पर्ची काउंटर पर ही मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 20-20 लीटर के वाटर कूलर मंगवाए गए हैं। इनमें ओआरएस घोलकर मरीजों के लिए रखा गया है। इससे मरीजों को लू और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही चार एसीयुक्त वार्ड को अतिरिक्त रखा गया है, जहां पर करीब 96 मरीज भर्ती हो सकेंगे। इसके साथ ही परिसर के सभी पंखों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी में सभी लोगों के लिए ओआरएस का घोल बहुत जरूरी है। गर्मी और धूप के कारण शरीर में पानी की कमी के साथ ही अन्य दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ओआरएस का घोल पीने से लोगों को समस्याओं से बचाया जा सकता है। जिला अस्पताल प्रशासन की पर्ची काउंटर के साथ ही इमरजेंसी परिसर में भी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए ओआरएस का घोल पीने के लिए दिया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चिकित्साधिकारी गर्मी को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड, एक महिला वार्ड, एक पुरुष वार्ड और एक अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। इसमें कुल करीब 96 मरीज भर्ती हो सकते हैं। 20 लीटर का वाटर कूलर मंगवाए गए हैं। पर्ची काउंटर व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ओआरएस घुला पानी पीने को मिल रहा है। इससे मरीजों को राहत मिल रही है। ओपीडी परिसर के सभी पंखों को ठीक करवा दिया गया है। भर्ती मरीजों को भी गर्मी से बचाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 41 डिग्री पर डिगा रहा पारा, पूरे दिन गर्म हवा ने झुलसाया
जिले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर ही डिगा रहा। आग उगल रहीं सूरज की किरणें व गर्म पछुआ हवा से लोग बेहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों व मुख्य मार्ग के किनारे लगे खराब हैंडपंप लोगों की परेशानी और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाख मास के दूसरे सप्ताह में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। साथ ही तेज गर्म हवा भी लोगों को झुलसा रही है। गर्म हवा के कारण विद्युत उपकरण भी लोगों को कोई खास राहत न दिला सके। इस बीच बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को गर्मी से बेहाल देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए बाग-बगीचों का सहारा लेने को मजबूर रहे। जबकि शहरी क्षेत्रों में लोग विद्युत उपकरण पर ही निर्भर हैं। मौसम के मिजाज में फिलहाल नर्मी के संकेत न मिलने के कारण लोगों को जेठ मास में होने वाली तपन की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed