फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order of administration is not followed, potato onion stalls are not installed anywhere in Azamgarh

ताख पर प्रशासन का आदेश, कहीं नहीं लगे आलू प्याज के स्टाल

Thu, 05 Nov 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Order of administration is not followed, potato onion stalls are not installed anywhere in Azamgarh
आजमगढ़। आलू और प्याज के आसमान छूते दामों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। मंडी से थोक में 35 से 40 रुपये किलो निकले वाला प्याज फुटकर में 80 रुपये और 30 रुपये किलो निकलने वाला आलू 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। एक सप्ताह पहले सीएम के आदेश के बाद भी आज तक जनपद में नियंत्रित रेट पर आलू-प्याज लोगों को उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन सफल नहीं हो पाया है। एडीएम प्रशासन ने बुधवार को उद्यान विभाग और मंडी समिति को स्टाल लगाने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद भी मंडी समिति जहां अभी तक स्टाल लगाने के लिए सिर्फ एक स्थान का चयन किया है। वहीं, उद्यान विभाग ने स्टाल लगाने से ही पल्ला झाड़ लिया है। उसका कहना है कि स्टाल लगाना मेरी जिम्मदारी नहीं है।
विज्ञापन

आम आदमी की मुश्किलों को कम करने के लिए शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर मंडी समिति और उद्यान विभाग को उचित रेट पर आलू, प्याज व टमाटर आम जनता को उपलब्ध कराने को कहा था। जिम्मेदारों ने एडीएम प्रशासन के आदेश को बी ताक पर रख दिया। आदेश के पहले ही दिन पूरी व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। एडीएम प्रशासन ने जिला उद्यान अधिकारी व मंडी सचिव को निर्देश दिए कि निर्धारित मूल्य की दुकान कलेक्ट्रेट, एक जिला अस्पताल और एक मंडी में खुलवाएं ताकि निर्धारित मूल्य पर आलू-प्याज व टमाटर उपलब्ध कराएं। उद्यान विभाग ने पल्ला झाड़ते हुए यहां तक कहा दिया कि स्टाल लगाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। वहीं मंडी समिति ने मात्र एक स्थान कर चयन किया है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी परिषद, हाफेड, दुग्ध विकास विभाग तथा राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के माध्यम से स्टाल लगाकर आलू व प्याज बेचने हैं। हमारा विभाग एडीएम से समन्वय स्थापित कर इन सभी स्टालों की मानीटरिंग करेगा। - दिनेश सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक उद्यान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता को उचित रेट पर आलू व प्याज उपलब्ध कराने के लिए मंडी परिसर में स्टाल लगाया जाना है। बृहस्पतिवार को स्टाल नहीं लग सका है। शुक्रवार से स्टाल लगाया जाएगा। जिसका लाभ आम जनता यहां आकर ले सकेगी। - विजय चौधरी, सचिव मंडी परिषद बेलइसा, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed