फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition to change the place of university

विश्वविद्यालय की जगह बदलने का विरोध

Wed, 10 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Opposition to change the place of university
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय को शहर से दूर बनाने की तैयारी ने शहर के प्रबुध वर्ग में नाराजगी पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मोहब्बतपुर की जमीन के डूब क्षेत्र में होने के कारण दूसरी जमीन तलाश करने का निर्देश दिया है, जिसका शिक्षक भी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय शिक्षक संघ की आजमगढ़ और मऊ जिले के सदस्यों की वर्चुअल बैठक में बुधवार को हुई। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रति शासन और प्रशासन की उदासीनता पर रोष जताया। बैठक के बाद शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय की प्रस्तावित भूमि को लो-लैंड बताया, जिस पर मुख्यमंत्री ने दूसरी जमीन खोजने को कहा है। इस तरह की बातों से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस विश्वविद्यालय को मोहब्बतपुर के बजाय कहीं और बनाया जाता है तो इसकी भी हालत चक्रपानपुर पीजीआई जैसी हो जाएगी। शिक्षक इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देगा। हम सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिलाध्यक्ष बाबर, जिला महामंत्री डा. इंद्रजीत, जिला उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष डा. ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, वालीबाल संघ के योगेंद्र यादव, सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद पांडेय, डा. सियाराम, डा. फखरे आलम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. जिम्मी और संचालन अजीत प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन आज
आजमगढ़। विश्वविद्यालय के मोहब्बतपुर में निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की ओर से की जा रही हीलाहवाली के विरोध में विश्वविद्यालय अभियान बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा। विश्वविद्यालय अभियान के रैदोपुर स्थित कार्यालय में बैठक में अभियान से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में विश्वविद्यालय को नगर से दूर नहीं जाने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के लिए मोहब्बतपुर की जो जमीन चिह्नित की गई है वहीं विश्वविद्यालय बनना चाहिए। बैठक में डा.सुजीत भूषण, राकेश गांधी, छात्रनेता अमित कुमार सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर, अभयानंद पांडेय, सूरज पाठक, छात्रनेता गौरव सिंह, पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार, शिवम गुप्ता, चन्दन दुबे, विवेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed