{"_id":"688e58f916a1e5a48a04e2eb","slug":"opposition-allies-are-speaking-anti-india-language-anupriya-patel-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-135261-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विरोधी भाषा बोल रहे हैं विपक्ष के साथी : अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विरोधी भाषा बोल रहे हैं विपक्ष के साथी : अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय कोटवां में किसान उत्सव कार्यक्रम में राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : संवाद
आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में शनिवार को किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के साथी भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोल रहे हैं। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ एक स्पष्ट लक्ष्य बताया जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत आजमगढ़ जनपद के करीब छह लाख 86 हजार किसानों को धनराशि भेजी गई है, जिससे वे खाद, बीज सहित अन्य कृषि सामग्री खरीद सकें। उन्होंने बताया कि खेती को मजबूती देने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी पूरी तैयारी में है और जिला कमेटी का गठन कर दिया गया है।
पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में पूरा मौका दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने फर्जी वोटर के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वोट हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन यदि कोई फर्जी मतदाता है तो उसे मतदाता सूची से बाहर किया जाना चाहिए। फिलहाल मामला न्यायालय में है, इसलिए सभी को कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
6.86 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि का 137.31 करोड़
आजमगढ़। कृषि महाविद्यालय कोटवा में शनिवार को पीएम किसान उत्सव दिवस आयोजित हुआ। इसमें प्रतिभाग करने वाले किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान पीएम ने जिले के 6.86 लाख किसानों के खातों में 20वीं किस्त के रूप में 137.31 करोड़ की धनराशि भेजी गई।
जिले में किसान उत्सव का कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और किसानों से उसका लाभ उठाने की बात कही।
महाविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक रामनिवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ परीक्षित खटाना, संयुक्त कृषि निदेशक गोपालदास गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम आदि मौजूद थे। अमिलो : विकास खंड सठियांव सभागार में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रसारण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि पीएम ने किसानों के विकास का जो संकल्प लिया था वह संकल्प पूरा का रहें है।