फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   oppose the sexula assult woman burnt has died

छेड़खानी के विरोध पर जलाई महिला की मौत

Thu, 16 Feb 2017 12:01 AM IST
azamgarah
azamgarah Updated Thu, 16 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी की रात छेड़खानी का विरोध करने पर जलाई गई महिला की सोमवार की देर रात जौनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिछले दिनों छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही एक मनबढ़ ने मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला को जला दिया था। महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से मा का साया उठ गया है।  
विज्ञापन


 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय महिला दो बेटी और एक बेटे की मां थी। उसका पति कहीं बाहर रहकर नौकरी करता था। सात फरवरी को महिला का ससुर किसी रिश्तेदार के यहां चले गए थे। घर में महिला के अलावा उसके बच्चे और देवर था। भोजन के बाद देवर बरामदे में सो रहा था। जबकि बच्चे अलग कमरे में थे। महिला आंगन के बरामदे में सो रही थी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसी मनबोध घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जबकि घर के लोग आग पर काबू पाने के बाद महिला को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराए। बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन बाद महिला को लेकर उसके मायके वाले जौनपुर चले गए, वहां के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। महिला के देवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस 1ह्य आरोपी मनबोध को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की चार्जशीट जल्द ही न्यायालय में सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed