फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Operation rejuvenation will be monitored from the control room

कंट्रोल रूम से ऑपरेशन कायाकल्प की होगी निगरानी

Wed, 16 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Operation rejuvenation will be monitored from the control room
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में सर्वोच्च प्राथमिकता वाले ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर जिले में प्रगति ठीक नहीं है। 14 मानकों पर सितंबर 2020 तक काम पूरा होना है लेकिन जिले में 40 फीसदी स्कूलों में काम शुरू ही नहीं हुए हैं। लिहाजा काम जल्दी पूरा करने के लिए अब जिला व ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से नियमित निगरानी की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हर हफ्ते बैठकर कर कामों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से कुल 3250 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें प्राथमिक 2267 व जूनियर 983 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 334171 बच्चों का नामांकन है। यह बच्चे जिस स्कूल में पढ़ाई करते हैं वहां के भवनों की स्थिति इतनी खराब है कि वहां बच्चे आने से डरते हैं। स्कूलों की छत भी टपकती है और फर्श भी खराब हो गए हैं। अब ऑपरेशन कायाकल्प में स्कूलों को शामिल किए जाने से भवनों के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है। प्रदेेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को संवारने के लिए पंचायतों के बजट से ऑपरेशन कायाकल्प कर रहा है। इससे जिले कई विद्यालयों में कार्य हुए लेकिन बहुतायत में अभी बाकी है। कायाकल्प योजना के तहत समस्त विद्यालयों में सितंबर माह तक कार्य पूरा कराने का आदेश है। कार्य में तेजी जाले के लिए ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे हर दिन कार्य की समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन

000000000000000
जिले के समस्त बीआरसी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में काराए जा रहे कार्यों की निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य कार्य में तेजी लाना है। इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed