{"_id":"5ed39a2c8ebc3e90731e7177","slug":"opd-started-in-district-hospital-surgery-will-also-be-possible-azamgarh-news-vns527574733","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू हो गई ओपीडी, हो सकेगी सर्जरी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू हो गई ओपीडी, हो सकेगी सर्जरी भी
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल के नान कोविड घोषित होने के बाद चार दिनों से बंद ओपीडी शनिवार से शुरू हो गई। वहीं लगभग एक महीने से बंद चल रहा सर्जरी का कार्य भी शुरू हो गया है। ओपीडी, इमरजेंसी और सर्जरी का कार्य शुरू होने से अन्य रोगों के पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी।
कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ते ही जिला अस्पताल परिसर में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था जिसमें कोरोना से संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। लेकिन अब शासन स्तर से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को नान कोविड में तब्दील करने का निर्देश दिया गया है। ताकि अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज हो सके। वहीं जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चार दिनों तक बंद रही जिला अस्पताल की ओपीडी शनिवार से फिर शुरू कर दिया गया है। फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए आयुष विंग में चिकित्सक को बिठाया गया है। जिला अस्पताल में कोरोना महामारी को देखते हुए सर्जरी का कार्य भी लगभग एक महीने से बंद चल रहा था। लेकिन जिला अस्पताल के नान कोविड अस्पताल की श्रेणी में आने के बाद अब सर्जरी भी शुरू कर दिया गया है। अब हाथ, पैर टूटने पर या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों की सर्जरी जिला अस्पताल में की जा सकेगी। सीएमओ डा. एके मिश्रा की मानें तो यह ओपीडी रेगुलर नहीं चलेगी। इसके लिए टेली मेडिसिन यानी लोग फोन पर चिकित्सक से बात कर दवा ले सकते हैं। बहुत गंभीर समस्या होने पर ही वह चिकित्सक के पास पहुंचे।
सरकार के निर्देशानुसार जिला अस्पताल को 24 घंटे में दो बार सैनिटाइज कराने के बाद ओपीडी को शनिवार से शुरू कर दिया गया है। अब इमरजेंसी, फ्लू, आपरेशन योग्य मरीजों का इलाज यहां होगा। साथ ही टेली मेडिसीन की व्यवस्था जारी रहेगी। ताकि अस्पताल में ज्यादा भीड़ न होने पाए। इसलिए रेगुलर ओपीडी नहीं होगी। - डा. एके मिश्रा, सीएमओ