फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only six out of 23 govt schools met standard

23 राजकीय विद्यालयों में मात्र छह ही मानक पर खरे

Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Only six out of 23 govt schools met standard
आजमगढ़। जिले में दो दर्जन भर राजकीय माध्यमिक विद्यालय है लेकिन मात्र आधा दर्जन ही ऐसे है जो यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित मानक को पूरा करते है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अपने ही विद्यालयों को परीक्षा केंद बनने लायक संसाधन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, जिसके चलते ही इन राजकीय विद्यालयों की दशा खराब हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी किया। 273 विद्यालयों की इस सूची में जिले के मात्र आधा दर्जन राजकीय विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके पीछे कारण अन्य राजकीय विद्यालयों में संसाधनों का आभाव बताया जा रहा है। जिले के मात्र 7 राजकीय माध्यमिक विद्यालय ही ऐसे है जो वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी से लैस है। इनमें भी मात्र एक राजकीय विद्यालय पर ही राउटर व हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। बोर्ड ने इस बार उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है जिसमें सभी कक्षों में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी के साथ ही राउटर व हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो। यह व्यवस्था इस लिए की गई है ताकि बोर्ड अथवा उच्चाधिकारी जब चाहे ऑन लाइन किसी भी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सके। माध्यमिक शिक्षा विभाग अपने ही विद्यालयों की दशा सुधार नहीं पा रहा है। राजकीय विद्यालयों में जहां शिक्षकों की कमी हैऱ् तो वहीं संसाधनों का भी आभाव है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग एडेड व वित्त विहीन विद्यालयों के भरोसे बोर्ड परीक्षा का संचालन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed