फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only one out of eight complaints resolved

Azamgarh News: आठ में शिकायतों में से महज एक का निपटारा

Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Only one out of eight complaints resolved
आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। मुबारकपुर थाने पर आईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान आईजी ने थाना परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान आईं आठ शिकायतों में से महज एक का ही निपटारा किया जा सका।
विज्ञापन

आईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि थाने के बैरक को विशेष सुविधाओं से लैस कर नए तरीके से तैयार कराया गया है। जिसमें कर्मचारियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। लिस कर्मियों को लाइब्रेरी की भी सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके बाद आईजी व एसपी ने जनता की समस्याओं को सुना। कुल आठ प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष को संबंधितों को प्रेषित कर दिया गया। इस दौरान एसपी ने क्षेत्र के व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हर चट्टी चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाए। इस दौरान एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसओ राजेश कुमार, अजीत चौधरी, नागेंद्र सिंह, डा. महबूब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, एसपी ने कंधरापुर थाने पर भी जनता की समस्याओं का सुना और थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। थाने पर चल रहे निर्माण कार्यो के गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बैरक के साथ ही अभिलेखों को भी देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed