फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only Durga got more than one lakh votes

सिर्फ दुर्गा को ही मिले एक लाख से अधिक वोट

Fri, 11 Mar 2022 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Only Durga got more than one lakh votes
इस बार के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी दस सीटों पर सपा ने जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम किया है। सपा के सभी नवनिर्वाचित दसों विधायकों में एकमात्र सदर के प्रत्याशी रहे दुर्गा प्रसाद यादव ही हैं जिन्हें 100813 वोट मिले। इनके अलावा अतरौलिया से विजयी डॉ. संग्राम यादव ही 90 हजार मतों का आकड़ा पार कर सके। जबकि सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग दो लाख या उसके आसपास ही हुई थी।
विज्ञापन

आजमगढ़ सदर सीट पर कुल 236330 मत पोल हुए। इसमें दुर्गा प्रसाद यादव ने अकेले 100813 वोट प्राप्त जीत दर्ज कराई। इस सीट के अन्य प्रत्याशियों की बात की जाए तो मात्र भाजपा के अखिलेश मिश्रा ही 84777 मत प्राप्त कर सके। सर्वाधिक वोट पाने वाले प्रत्याशियों की बात की जाए तो जिले में दूसरे नंबर पर अतरौलिया से जीत दर्ज करने वाले डॉ. संग्राम यादव रहे। इन्हें कुल पोल हुए मतों में 91502 मत प्राप्त हुए। इसके बाद का नंबर मेंहनगर से निर्वाचित हुई पूजा सरोज का था। इन्होंने कुल पोल हुए मतों में 86960 मत प्राप्त किया। गोपालपुर से दूसरी बार विधान सभा में पहुंचे नफीस अहमद को 84401 मत, लालगंज से जीत दर्ज करने वाले बेचई सरोज को 83767 वोट मिले। सगड़ी से जीतने वाले एचएन पटेल को 83093 मत प्राप्त हुए। वहीं रमाकांत यादव को 81164 वोट मिले। मुबारकपुर से कड़ी टक्कर में जीत दर्ज करने वाले अखिलेश यादव को 80726, निजामाबाद से विजयी आलमबदी आजमी 79835 मत, दीदारगंज से पिता की वरासत संभालने वाले कमलाकांत राजभर ने 74342 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद यादव ने नौवीं जीत का बनाया रिकार्ड
आजमगढ़। विधान सभा क्षेत्र सदर से एक लाख से अधिक मत प्राप्त कर विधान सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव ने एक ही सीट से नौवीं बार जीत का भी रिकार्ड बनाया है। 1993 को छोड़ दुर्गा प्रसाद यादव ने 1985 से लगातार आजमगढ़ सदर सीट का विधान सभा में प्रतिनिधित्व किया है। शुरूआती चुनाव में वे दल बदल करते रहे लेकिन 1996 में सपा से जीत दर्ज करने के बाद फिर उन्होंने किसी दूसरे दल की ओर झांका भी नहीं और सपा के टिकट पर लगातार छठी जीत दर्ज किया। पहला चुनाव इन्होंने 1985 में निर्दल लड़ा था। 1989 व 1991 में जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज किया। 1993 में बसपा के राजबली यादव से हार गए। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थाम लिया और 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 के बाद 2022 में भी सपा विधायक के रूप में विधान सभा पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed