फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 8 days left, drains not connected to sewer line

Azamgarh News: सिर्फ 8 दिन बाकी, सीवर लाइन से नहीं जुड़ीं नालियां

Thu, 20 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Only 8 days left, drains not connected to sewer line
आजमगढ़। सीवर लाइन बिछाकर जल निगम ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन घरों से निकलने वाली नालियों को सीवर लाइन से जाेड़ने का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में आठ दिन शेष बचे हैं। 6153 नालियों में से 4100 नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम पूरा हो सका है। विभाग अब मार्च में काम पूरा करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

शहर तीन तरफ से तमसा नदी से घिरा है। शहर से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर तमसा नदी में गिराने के लिए वर्ष 2022 में पठखौली गांव में 42.21 करोड़ की लागत से आठ एमएलडी की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एसटीपी के निर्माण के साथ ही 21 किमी सीवर लाइन बिछाकर शहर की 6153 नालियों को सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। जनवरी 2022 में कार्यदायी संस्था जल निगम ने एसटीपी बनाने और सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया।
पौने तीन साल में पठखौली में एसटीपी और शहर के विभिन्न जगहों पर सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हुआ। इसके बाद जल निगम ने एसटीपी का ट्रायल रन कर एसटीपी को सक्रिय कर दिया। अब विभिन्न जगहों पर चैंबर बनाकर 6153 नालियों को सीवर लाइन से जोड़ना है ताकि सीवेज शोधित कर तमसा में छोड़ा जाए।
इस काम को इसी फरवरी माह में पूरा किया जाना था लेकिन पूरा नहीं हो पाया। अब तक 4100 नालियों को चैंबर बनाकर सीवर लाइन से जोड़ा जा सका है। वहीं, एसटीपी से प्रतिदिन चार एमएलडी पानी शोधित होने की जल निगम दावा है।

बची 2053 नालियों को मार्च माह में सीवर लाइन से जोड़ने की बात ही जा रही है। सीवर लाइन से नालियों के जोड़े जाने का काम पूरा न होने से शहर का गंदा पानी तमसा नदी में ही गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed