{"_id":"60ce30d38ebc3e7ce75b81f4","slug":"online-fraudster-arrested-in-the-name-of-customer-service-center-azamgarh-news-vns59576243","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
रानी की सराय। ग्राहक सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साइबर थाना पुलिस शनिवार को जिले में पहुंची। पूछताछ के बाद साइबर अपराधी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना राजेश कुमार ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप कुमार ने 8 सितंबर 2020 को तहरीर दी थी कि ग्राहक सेवा केंद्र सीएसपी की फर्जी वेबसाइट बना कर कुछ लोगों ने उससे अपने एसबीआई के अकाउंट में 221600 रुपये जमा करा कर ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना में चार अभियुक्तों रमेश व शिशुरंजन निवासी अंती थाना अस्थावां जिला नालंदा, सोनू कुमार निवासी नौरंगा थाना बिंद जिला नालंदा व जितेंद्र कुमार निवासी मोहब्बतपुर थाना शेखूपुर सराय जिला शेखूपुर बिहार का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस टीम ने डीआईजी से अनुमति लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए बिहार पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से एक साइबर अपराधी रमेश को पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साइबर थाना पुलिस शनिवार को रमेश को लेकर जिले में पहुंची। पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिल कर कोलकाता से फर्जी वेबसाइट www.cspbankmitraservice.com को 30 हजार रुपये किराये पर लेते थे और उसमें कस्टमर केयर में अपना नाम और नंबर डाल देते थे। सीएसपी के लिए जो भी वेबसाइट पर पंजीकरण करता था। उससे रजिस्ट्रेशन शुल्क व सीएसपी प्रमोशन के नाम पर पैसा अपने खातों में जमा करा कर ठगी करते थे। पुलिस ने पकड़े गए साइबर अपराधी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।