फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One youth died in a road accident, another seriously injured

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 24 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
One youth died in a road accident, another seriously injured
बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के चक्रधुधरी गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में सुनील कुमार (29) की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र नीरज कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी सुनील कुमार शुक्रवार शाम 6.30 बजे सुल्तानपुर से एमए का पेपर देकर अपने मित्र नीरज कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। चक्रधुधरी गांव के पास बाइक रोककर शौच करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से पवई अस्पताल पहुंचाया, जहां सुनील को चिकित्सक ने जौनपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। नीरज का इलाज जारी है। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से दबकर मासूम की मौत

बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसम्मनपुर गांव निवासी चंद्रशेखर का पांच वर्षीय पुत्र अतीश निषाद शनिवार को घर पर था। तभी पड़ोस का एक युवक उसे लेकर गया और ट्रैक्टर की बोनट पर बैठा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। इसके कारण अतीश ट्रैक्टर से गिरा और पहिया के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सक उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अतीश दो भाई में बड़ा था। कप्तानगंज थाना के प्रभारी अधिकारी विनय गोंड ने बताया कि उनके पास कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव के पास शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में बीरेंद्र विश्वकर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मधनापार गांव निवासी बीरेंद्र विश्वकर्मा शुक्रवार रात 11 बजे अपनी पत्नी सरिता के साथ तरौका गांव से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मधनापार गांव के रोड पर पहुंचे, उनकी स्कूटी की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में बीरेंद्र और सरिता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल बिलरियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सरिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बीरेंद्र दो पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। सूचना पर पहुंची बिलरियागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मधनापार गांव निवासी बीरेंद्र विश्वकर्मा शुक्रवार रात 11 बजे अपनी पत्नी सरिता के साथ तरौका गांव से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मधनापार गांव के रोड पर पहुंचे, उनकी स्कूटी की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में बीरेंद्र और सरिता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल बिलरियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सरिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बीरेंद्र दो पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। सूचना पर पहुंची बिलरियागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में शुक्रवार देर रात 11 बजे एक हादसे में बाइक सवार युनुस (22) की वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। युनुस मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडांड़ गांव का निवासी था।
पुलिस के अनुसार, युनुस शुक्रवार रात बाइक से घर से निकला था और उसने कहा था कि वह जल्द लौटेगा। लेकिन अंजान शहीद बाजार में एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद युनुस के मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया जिसे पुलिस ने रिसीव किया। फोन करने वाली लड़की ने कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं, कब तक आओगे? पुलिस ने उसे युनुस की दुर्घटना और मृत्यु की जानकारी दी, जिसके बाद वह कॉल कट गया। जब पुलिस ने उस नंबर पर वापस कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। कॉलर ट्यून पर राधे कृष्णा नाम प्रदर्शित हो रहा था। यह रहस्यमयी कॉल अब जांच का विषय बन गई है। युनुस तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी चार बहनें हैं। इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच चल रही है। वाहन और फोन कॉल की तहकीकात भी की जा रही है, जिसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed