{"_id":"66111f7d7613ecab510c272e","slug":"one-young-man-died-road-accident-in-azamgarh-two-injured-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो लोग घायल; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो लोग घायल; मचा कोहराम
Sat, 06 Apr 2024 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:40 PM IST
सार
Azamgarh News: फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। विशाल व आकाश को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया मोड़ पर बीती देर रात कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं कार में सवार दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी संतोष यादव (34) अपने भाई विशाल (23) व भांजा आकाश (6) के साथ अपनी कार से रायबरेली गए थे। कार संतोष यादव चल रहे थे। बीती रात संतोष, भाई व भांजे के साथ वापस लौट रहा था। रात लगभग 10 बजे कार फूलपुर कोतवाली के इटकोहिया मोड़ के पास ही पहुंची थी कि अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कार सवार संतोष, विशाल व आकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। विशाल व आकाश को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संतोष दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन