फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One tourist destination will be developed in each assembly

प्रत्येक विधानसभा में होगा एक पर्यटन स्थल का विकास

Sun, 15 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
One tourist destination will be developed in each assembly
आजमगढ़। मुख्यमंत्री की ओर से बहुत जल्द हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल के विकास की घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विधायकों संपर्क कर उनके क्षेत्र से प्रस्ताव मांगा जा रहा है। पर्यटन अधिकारियों की मानें तो कई विधायकों की ओर से प्रस्ताव दे भी दिया गया है। पर्यटन विभाग की टीम इसका निरीक्षण कर आवश्यकताओं के आधार पर इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजेगी। मंजूरी और कार्यदायी संस्था तय होने के बाद कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

छुट्टियां में जब जेहन में घूमने की बात आती है तो जनपदवासियों के दिमाग में गैर जनपदों और प्रदेशों की ही तस्वीर आती है। सूबे के सबसे बड़े जनपदों में शुमार आजमगढ़ में पर्यटन के नाम कोई स्थान नहीं है। गत वर्ष पर्यटन विभाग की ओर से 11 पौराणिक धार्मिक स्थलों को करोड़ों की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की गई थी। इसमें पांच स्थानों पर कार्य भी शुरू हुआ था जो अभी पूरा नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पिछले दिनों हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। पर्यटन विभाग से केंद्र के रूप में विकसित किए जाने वाले पर्यटन स्थलों की सूची मांगी थी। सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में जनपद की 10 विधानसभा में पर्यटन स्थल का विकास होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। पर्यटन स्थलों का विकास होने के बाद न सिर्फ जिले के लोग छुट्टियों का आनंद उठा सकेंगे बल्कि इन स्थलों का प्रचार प्रसार होने से बाहरी पर्यटक भी आएंगे।
विज्ञापन

सात विधायकों से हो चुका है संपर्क : आजमगढ़। पर्यटन स्थलों के चयन के क्रम में विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है। पत्र और फोन से बातकर स्थल के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जनपद के सात विधायकों इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। इसमें अधिकतर ने अपना प्रस्ताव पर्यटन विभाग को दे दिया है। सबी विधायकों से स्थलों की सूची मिलने के बाद इसका निरीक्षण कर आवश्यकता के हिसाब से इस्टीमेट तैयार किया जाएगा और शासन को भेजा जाएगा। जिसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करके पर्यटकों को लुभाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर रवींद्र कुमार ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल विकसित करने को लेकर विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है। उनसे ऐसे स्थलों का नाम मांगा जा रहा है, जिन्हें पर्यटन केंद्र का रूप दिया जा सके। बहुत जल्द सभी विधानसभा क्षेत्र से विकसित किए जाने की संभावना वाले एक-एक पर्यटन स्थल की सूची शासन को भेज दी जाएगी।

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के जनपद के 10 विधानसबा क्षेत्रों में 50-50 लाख रुपये की लागत से एक-एक पर्यटन केंद्र का विकास किया जाना है। सभी विधायकों से पर्यटन केंद्र के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। कुछ विधायकों ने पर्यटन केंद्र का प्रास्ताव उपलब्ध करा दिया गया है। शेष विधायकों से पर्यटन केंद्र का प्रस्ताव प्राप्त होते ही कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed