फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One stop center stopped the marriage of minor girl

वन स्टॉप सेंटर ने रूकवाई नाबालिक लड़की की शादी

Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
One stop center stopped the marriage of minor girl
आजमगढ़। जिला प्रोवेशन कार्यालय के अंतर्गत संचालित होने वाले वन स्टॉप सेंटर ने शुक्रवार को एक नाबालिक लड़की की शादी रूकवाने में सफल रही। टीम लड़की व उसके माता-पिता को साथ लेते आयी है और काउंसिलिंग कर इस बात के लिए तैयार कर लिया है कि लड़की 18 साल की होने पर ही उसकी शादी होगी।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआं भाटा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी बिहार प्रांत के भभुआ जिला में तय किया था। शुक्रवार को बारात आनी थी। इसके पूर्व ही किसी ने लड़की के नाबालिग होने की सूचना जिला प्रोवेशन अधिकारी को दे दिया। इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर को इसकी जानकारी देते हुए शादी रूकवाने का निर्देश दिया। जिस पर वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति व तरवां थाने की संयुक्त टीम शुक्रवार को लड़की के घर पहुंच गई और लड़की के बालिग अथवा नाबालिग होने के प्रमाण परिजनों से लिए। परिजनों ने जो प्रमाण उपलब्ध कराया उसके आधार पर लड़की की उम्र मात्र मात्र 15 साल निकली। जिस पर टीम लड़की व उसके माता-पिता को लेकर बाल कल्याण समिति कार्यालय आ गई। जहां लड़की के साथ ही उसके परिजनों की भी काउंसिलिंग की गई। जिसमें माता पिता ने नाबालिक की शादी करने पर सजा के प्रावधान आदि की जानकारी होने से इंकार किया। कार्रवाई वन स्टॉप टीम में प्रबंधक सरिता पाल के अलावा रंजना मिश्रा व शिवाली त्रिपाठी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed