फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One person banished from the district and four other accused will report to the police station

Azamgarh News: एक जिला बदर, चार आरोपी थाने पर लगाएंगे हाजिरी

Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
One person banished from the district and four other accused will report to the police station
आजमगढ़। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत शनिवार को पांच अभियुक्तों पर कार्रवाई की। इसमें एक को जिला बदर कर दिया है, जबकि चार अभियुक्तों को रोजाना थाने पर हाजिरी लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियुक्तों पर कार्रवाई की। इसमें सिधारी थाने के जाफरपुर निवासी प्रमोद यादव को जिला बदर करने का आदेश दिया गया है, तो वहीं मुबारकपुर थाने के नसीरुद्दीनपुर निवासी विशाल सिंह, विकास सिंह व अजय कुमार सिंह और रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक मठिया निवासी चंदन गिरि को थाना हाजिरी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed