{"_id":"5ec7538b8ebc3e907d08329f","slug":"one-more-corona-suspect-died-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत, दिल्ली से लौटे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत, दिल्ली से लौटे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Fri, 22 May 2020 09:52 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लौटे 50 वर्षीय एक और प्रवासी की आजमगढ़ जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसे अतरौलिया के क्वारंटीन सेंटर से 20 मई को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। तभी से उसका इलाज चल रहा था। उसका पुत्र भी जिला अस्पताल भर्ती है। दोनों को कोरोना जांच के लिए सैंपल 20 मई को गोरखपुर लैब भेजा गया था और अभी रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर प्रानपुर निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति अपने पुत्र के साथ 17 मई को अतरौलिया 100 शैय्या के अस्पताल पहुंचा। स्क्रीनिंग के बाद दोनों को एक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया था। 20 मई को तेज बुखार और खांसी के लक्षण दिखाई देने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सैंपल भेजे जाने के बाद उन्हें यहीं क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार सुबह पिता की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुत्र का इलाज अभी चल रहा है। दोनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिला अस्पताल में अभी तक तीन कोरोना संदिग्धों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन