{"_id":"5fbbf2f08ebc3e9c0873eda8","slug":"one-more-accused-involved-in-black-business-of-illegal-ticket-arrested-search-for-chief-continues-azamgarh-news-vns5597343111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टिकट के काले कारोबार में लिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध टिकट के काले कारोबार में लिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य की तलाश जारी
विज्ञापन
आजमगढ़। छत्तीसगढ़ के गुंडरदेही रेलवे स्टेशन के पीआरएस सिस्टम से निकला तत्काल टिकट आजमगढ़ के मुबारकपुर में प्रिंट करने का मामले में एक और आरोपी की आरपीएफ ने रविवार को गिरफ्तारी कर ली है। पकड़ा गया आरोपी जौनपुर के टीडी कालेज क्षेद्घ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी विकास फोन पर ही टिकट दलालों से संपर्क कर तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करता था। इसके पूर्व आरपीएफ ने दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने बताया कि आजमगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन पर 12 नवंबर को चेकिंग के दौरान दो यात्रियों के पास से रेलवे आरक्षण काउंटर टिकट की डुप्लीकेट कॉपी पाई गई। जांच हुई तो पता चला कि टिकट के स्टॉक नंबर एवं काउंटर कोड में छेड़छाड़ एवं बदलाव किया गया है। दोनों यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि मुबारकपुर के रहने वाले आदर्श कुमार यादव की दुकान से डुप्लीकेट टिकट लिया गया है। बताए गए पते पर आरपीएफ की टीम ने छापा मारा। पकड़े गए आरोपी ने आदमपुर निवासी उदयभान चौहान का नाम बताया। उदयभान ने बताया कि एक विकास कुमार नाम का व्यक्ति है, जिससे सिर्फ मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क है। उससे टिकट का लेनदेन बताए गए बैंक खाते से ही किया जाता है। इसके बाद आरोपी विकास की तलाश शुरू हुई। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने अपनी टीम के साथ टीडी कॉलेज एरिया जौनपुर में दबिश देकर फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार नाविक निवासी होनई थाना बक्सा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि उदयभान चौहान को उसने ही तत्काल टिकट उपलब्ध कराया था।