फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One more accused arrested in extortion case

Azamgarh News: जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in extortion case
शहर कोतवाली क्षेत्र में जबरन वसूली और अपहरण के एक संगीन मामले में पुलिस ने तीसरी आरोपी महिला प्रियंका सिंह को भी मंगलवार को राजाजी कॉलोनी हीरापट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले इस मामले में अरविंद कुमार सिंह और उसकी पत्नी सविता सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित अमन सिंह ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि आरोपीगण प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर करीब 22 लाख रुपये हड़पने के बाद उनके दस्तावेज चुराकर और जान से मारने की धमकी देकर साइन किया हुआ चेक जबरन भरवाकर चार लाख रुपये वसूल लिए। कोतवाल के निर्देश पर निरीक्षक रफी आलम व उनकी टीम ने इस मामले में वांछित महिला आरोपी राजाजी कॉलोनी हीरापट्टी निवासी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रियंका सिंह मूल रूप से अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरवा गांव की रहने वाली है। कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि प्रियंका सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही इस संगठित ठगी और जबरन वसूली के मामले की कड़ी खुलती जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed