फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh fine on unrecognized school

Azamgarh News: बिना मान्यता संचालित विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना

Sat, 11 May 2024 12:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
One lakh fine on unrecognized school
आजमगढ़। मेंहनगर में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। जिसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी मेंहनगर द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन जवाब नहीं दिया गया। जिसे लेकर बीएसए ने बिना मान्यता के संचालित विद्यालय के संचालक पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। साथ ही 15 दिन में जमा न करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी मेंहनगर द्वारा बताया गया कि जयनगर रोड मेंहनगर अमान्य विद्यालय है। इसे बंद करने के लिए संस्था संचालक को निर्देशित किया गया था। लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी मेंहनगर द्वारा बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। बीएसए ने एक लाख का अर्थदंड लगाया है। । साथ ही अमान्य विद्यालय को तत्काल बंद करने के लिए निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर लगाए गए अर्थदंड को जमा कर संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तो भू-राजस्व की भांति वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी विद्यालय संचालक ने जवाब नहीं दिया तो बीएसए के निर्देश पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। मान्यता को लेकर मामले की अभी सुनवाई होनी है। यदि जांच में विद्यालय की मान्यता पाई जाती है तो जुर्माने को रद्द भी किया जा सकता है। यदि साक्ष्य प्रस्तुत नहीं हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। - रविकेश कुमार, बीईओ मेंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed