फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh extortion demands from block pramukh representative

प्रमुख प्रतिनिधि से मांगी एक लाख की रंगदारी

Tue, 20 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
One lakh extortion demands from block pramukh representative
लाटघाट/सगड़ी। हरैया ब्लाक के प्रमुख दुलारी देवी के प्रतिनिधि संतोष सिंह से क्षेत्र का एक प्रधान प्रतिनिधि द्वारा फोन पर बलिया जेल में निरुद्ध एक बदमाश से बात कराकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर फोन पर बात कराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जीयनपुर कस्बा निवासी एक दुकानदार से बदमाश ने प्रतिमाह दस-दस हजार रुपये की रंगदारी मांगा है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रौनापार थाने के मसूरियापुर गांव निवासी संतोष सिंह हरैया ब्लाक प्रमुख दुलारी देवी के प्रतिनिधि हैं। उनके मुताबिक रौनापार के साहीडीह के प्रधान सुशीला यादव का देवर धर्मेंद्र यादव प्रतिनिधि है। संतोष सिंह का आरोप है कि धर्मेंद्र यादव बीते कई दिनों से एक लाख रुपये मांग रहा था। 17 अगस्त को ब्लाक परिसर में संतोष के पास धर्मेंद्र बाइक से पहुंचा और कहा कि बलिया जेल से ध्रुव सिंह बात करेंगे। संतोष के फोन लेते ही उधर से आवाज आई कि मेरे विषय में धर्मेंद्र आपको समझा देगा। वह जो कह रहा उसे पूरा कर दो। इसके बाद से ही धर्मेंद्र रुपये के लिए संतोष पर दबाव बनाने लगा। सोमवार को संतोष सिंह ने थाने में रंगदारी मांगने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें धर्मेंद्र यादव और ध्रुव सिंह नाम पता अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे के नाम और पते की तस्दीक कर रही है। इसीक्रम में जीयनपुर कस्बा निवासी संजय गुप्ता पुत्र शिवधनी ने सोमवार को थाने में दो लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जीयनपुर कोतवाली के टड़वा सरफुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष यादव पुत्र रामजीत सहित दो लोगों को आरोपित किया है। बदमाश ने दुकानदार संजय गुप्ता से प्रतिमाह दस-दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed