फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, four injured in bike collision

Azamgarh News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Wed, 08 Feb 2023 08:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in bike collision
अहरौला/बलरामपुर/बूढ़नपुर। अहरौला थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार पांच युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी रानीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व एक घायल की मौत हो गई। वहीं शेष चारों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर अहरौला मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बाइक सवार अहरौला के बिसईपुर गांव निवासी अदनान (20) व अख्तार अहमद (20) बूढ़नपुर की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन (25) निवासी भैरोदासपुर दरगाह थाना अतरौलिया, राकेश (27) व निन्हक (21) निवासी बूढ़नपुर थाना अतरौलिया बूढ़नपुर की तरफ से अहरौला की तरफ जा रहे थे। देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग अहरौला के दाऊदपुर गांव के पास दोनों बाइकों की अमाने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए तो वहीं पांचों सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अहरौला थाना पुलिस ने सभी को सीएचसी रानीपुर कोयलसा भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देेख पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में अदनान की मौत हो गई। वहीं अख्तर अहमद, अर्जुन, राकेश व निन्हक को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मृतक अदनान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed