फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, five injured in separate road accidents

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in separate road accidents
आजमगढ़। बीते 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला होमगार्ड समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से जिला मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के वेसपुर गांव निवासी 21 वर्षीय बिंदु निषाद सीताधार गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था। वह शाम तीन बजे के करीब अतरौलिया के पिंडरियां गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकरा गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अतरौलिया स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी शाम चार बजे मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी 56 वर्षीय रामविजय पुत्र स्व. सुमेर चौहान हाफिजपुर से गुरुवार की शाम करीब छह बजे साइकिल से घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी क्रम में सोनीपथ जनपर के सदर कोतवाली के रहने वाले 18 वर्षीय निखिल पुत्र नरेश टक लेकर आजमगढ़ की तरफ आ रहा था। मोहम्मदपुर के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महिला होमगार्ड अनिता पत्नी संजय शुक्रवार को करीब नौ बजे ड्यूटी पर जा रही थी। तभी अचानक वह बेहोश होकर वाहन से गिर पड़ी और घायल हो गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सराय पोही गांव निवासी 20 वर्षीय अमन यादव पुत्र योगेंद्र शुक्रवार को अपने बुआ के यहां जा रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे वह फरिहां क्रासिंग के पास पहुंचा ही था कि चार पहिया वाहन से धक्का लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed