फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   one hospital and two pathology seal

Azamgarh News: एक अस्पताल और दो पैथोलॉजी सील

Sun, 06 Oct 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
one hospital and two pathology seal
बलरामपुर। जनपद में आए दिन निजी अस्पतालों में हो रही मौतों पर लगाम लगाने के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को ब्लाॅक का आवंटन किया गया है। जो जांच कर कार्रवाई करते हुए अपनी रिपोर्ट देगी। इसी क्रम में शनिवार को एक टीम द्वारा सरायमीर और रानी की सराय में अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की गई। टीम ने इस दौरान एक अस्पताल और दो पैथोलॉजी सेंटरों को सील किया। जबकि एक अस्पताल को शाम तक सील कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरायमीर और रानी की सराय में अवैध अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटर और सोनोग्राफी सेंटरों की जांच करने के लिए एसीएमओ डा. केके चौधरी, रानी की सराय के चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष तिवारी संजरपुर बाजार में पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा नोबल हेल्थ केयर सेंटर संजरपुर की जांच की गई। जांच के दौरान डा. बदीउजमा खां सेंटर पर उपस्थित थे। टीम ने जब उनसे चिकित्सा पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा तो उनके द्वारा 27 अगस्त को जारी एक नोटिस दिखाया गया। जांच के दौरान अपने संस्थान का कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र ही दिखाया गया। जिससे अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम नवीन पैथालॉजी पहुंची। जहां ओम प्रकाश पाल द्वारा जांच की जा रही थी। उनसे पैथालॉजी का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा गया। उनके द्वारा कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखाया गया। टीम ने उसे भी सील कर दिया। इसके बाद टीम अजीम पैथालॉजी की जांच करने पहुंची। जहां संचालक मिर्जा आसिफ उपस्थित थे, उनसे पैथालॉजी का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा गया लेकिन उनके द्वारा कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखाया गया। टीम ने उसे भी सील कर दिया। इसके बाद टीम नवजीवन ज्योति हास्पिटल, सोनवर्षा मोड़ रानी की सराय जांच के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान 02 प्रसव के मरीज मिले। संचालिका पुष्पा सिंह अनुपस्थित थीं। जिस पर एसीएमओ ने डा. मनीष तिवारी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि शाम पांच बजे तक सील की कार्यवाही कर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed