फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   one died in clash between two sides by stabbed in azamgarh up

यूपी: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई चाकूबाजी, एक की मौत, दो घायल

Sun, 28 Feb 2021 11:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
one died in clash between two sides by stabbed in azamgarh up
जहानागंज थाने पर गमगीन बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शनिवार देर रात 10 बजे के आसपास दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष के त्रिभुवन राम(30) पुत्र नारायन राम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घायल दीना राम को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक मामूली रूप से चोटिल है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दौलताबाद के त्रिभुवन राम और फिरतू राम पुत्र सिल्लू के बीच पिछले एक साल से चोरी के मामले को लेकर रंजिश चल रही है। चोरी के एक मामले में फिरतू आदि ने त्रिभुवन आदि पर आरोप लगाए थे। शनिवार रात को दोनों पक्ष रविदास जयंती समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला बोल दिया। इसने त्रिभुवन राम पुत्र नारायन राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके भाई दीना राम गंभीर और भीम राम मामूली रूप से घायल हो गए।

दीना को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक त्रिभुवन राम की पत्नी रेनू देवी ने फिरतू, जिया लाल समेत आठ लोगों को नामजद किया है। थाना प्रभारी जहानागंज संदीप यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed