फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One died and another injured after hit by train in azamgarh police could not identified deceased

आजमगढ़: ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा घायल , मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 23 Oct 2021 11:55 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Oct 2021 11:55 AM IST
सार

आजमगढ़ के कोटवां गांव के पास शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृत मिला। थोड़ी ही दूरी पर एक और व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
One died and another injured after hit by train in azamgarh  police could not identified deceased
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है।

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास स्थित रेलवे ट्रक के पास शनिवार तड़के कुछ ग्रामीण टहलने के लिए गए थे। इस दौरान ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव व एक अधेड़ व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके  पर पहुंची रानी की सराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास कुछ नहीं मिला। पुलिस ने आस-पास के लोगों से उसकी पहचान कराने को कोशिश की। लेकिन युवक के शव का शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अधेड़ की पहचान कोटवा गांव निवासी 50 वर्षीय टनकू विश्वकर्मा पुत्र गफ्फार विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल टनकू को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार कोटवा में शुक्रवार को मेला था। रात के समय उक्त दोनों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे और ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed