{"_id":"5d36042f8ebc3e6cf60c7e4c","slug":"one-death-in-mubarakpur-to-jaundice-azamgarh-news-vns474345461","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार फैली पीलिया ने भी ले ली एक जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बार फैली पीलिया ने भी ले ली एक जान
विज्ञापन
आजमगढ़/मुबारकपुर। छह माह के अंदर दूसरी बार मुबारकपुर कस्बे में फैली पीलिया ने आखिरकार एक और जान ले ही ली। कसबे के अलीनगर मुहल्ला निवासिनी विवाहिता की रविवार की देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गर्भवती थी और एक साल पूर्व ही उसका विवाह हुआ था।
इस बार पीलिया की शुरूआत अलीनगर वार्ड से हुई थी। धीरे-धीरे कर पीलिया कस्बे के कई क्षेत्रों में फैल गया। अलीनगर की रहने वाली 24 वर्षीया निलोफर पत्नी मो. जुबैर भी 15 दिनों पूर्व पीलिया की चपेट में आ गई। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। फायदा न होने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ में उसे एक प्राइवेट में भर्ती कराया गया। रविवार की देर रात निलोफर ने दम तोड़ दिया। सुबह उसका शव कस्बे में पहुंचते ही लोगों में एक बार फिर रोग को लेकर दहशत फैल गई। बता दें मुबारकपुर कस्बे में इससे पहले जनवरी माह में भी पीलिया का प्रकोप फैला था। लगभग ढाई माह तक रोग की वजह से दस लोगों की मौत हुई थी।
वर्जन
महिला पीलिया से पीड़ित थी, उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था। सुबह सूचना मिली है कि उसकी मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग पीलिया पर कंट्रोल को लेकर अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। दूषित पानी व भोजन पीलिया का फैलने का मुख्य कारण है। जब तक कस्बे का पानी पूरी तरह से शुद्ध नहीं होता तब-तक कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
कस्बे में हो रही है दूषित पानी की सप्लाई
- विवाहिता की मौत, फिर भी नपा नहीं मान रही गलती
- सिर्फ हवा-हवाई कवायद में ही जुटा हुआ है नपा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़।छह महीनेे के अंदर दूसरी पर कस्बे में पीलिया का फैलना निश्चित तौर पर नपा की लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। सोमवार को भी कस्बे के पूरारानी मुहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई हुई, जिसे नपा प्रशासन अपनी लापरवाही नहीं मान रहा है।
मुबारकपुर कस्बे में फैले पीलिया के पीछे मुख्य रूप से नगर पालिका प्रशासन के दूषित पानी व साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही खुले में बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थो को जिम्मेदार बताया जा रहा है। पिछली बार जब कस्बे में पीलिया फैली थी तो नपा की पाइप लाइन में लीकेज के चलते दूषित पानी की सप्लाई को मुख्य कारण मना गया था। नपा पाइप लाइन के पुरानी होने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा। लाखों रुपये की लागत से आनन-फानन में कई क्षेत्रों में नई पाइपलाइन भी बिछायी गई। मार्च माह के अंत में पीलिया पर काबू पाया जा सका। लेकिन चंद दिनों के बाद नपा प्रशासन फिर पुराने ढर्रे पर काम करने लगा। जिसका परिणाम रहा कि मात्र तीन माह के बाद 1 जुलाई से पीलिया ने पुन: कस्बे में दस्तक दे दी और इस बार भी एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया है। पुरा रानी मुहल्ला निवासी ओसामा जफर के यहां सोमवार को भी दूषित पानी की सप्लाई हुई। चार दिनों पूर्व भी यहां दूषित पानी मिला था।
नपा प्रशासन की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पानी का हाइपर क्लोरीनेशन हो रहा है। साफ-सफाई व्यवस्था काफी चुस्त-दुरूस्त कर दी गई है। इसके बाद भी पीलिया पर नियंत्रण न होना समझ से परे है। जहां तक दूषित पानी के सप्लाई की बात है तो यह गलत है। जहां भी गंदा पानी आ रहा है वह नपा के मुख्य पाइप लाइन के बजाए लोगों के कनेक्शन पाइप में लीकेज के चलते है।
राजपति अविचल, ईओ नगर पालिका परिषद, मुबारकपुर।
पीलिया क्यों फैल रही है यह हम नहीं बल्कि सीएमओ साहब ही बता सकते है। हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। एक महिला के मौत की सूचना है। लेकिन इसके लिए नपा को जिम्मेदार ठहराया जाना गलत है। अन्य नगर निकायों की अपेक्षा हमारे नगर निकाय में सबकुछ अन्य से बेहतर है। यह अलग बात है कि कसबे में पीलिया फैली हुई है।
हाजी अब्दुल मजपीद, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा-मुबारकपुर।