फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One dead, five injured in three accidents

Azamgarh News: तीन हादसों में एक की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 19 Apr 2024 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
One dead, five injured in three accidents
बलरामपुर। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी के पांच घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव निवासी मृत्युंजय (33) अपने साथी शत्रुघ्न विश्वकर्मा (34) व विवेक (27) के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे जीयनपुर के लढिया के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी आनंद कन्नौजिया (30) बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे बाइक से घोसी जा रहे थे। नदवा सराय में बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी सुरेंद्र यादव (38) पुत्र हीरा बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक से 40 वर्षीय वीरन यादव के साथ रानी की सराय क्षेत्र के कोटवा फार्म में एक निमंत्रण में गए थे। उधर से वापस शमशाबाद मोहम्मदाबाद जा रहे थे, जैसे ही पुनर्जी जहानागंज पहुंचे कि बाइक गड्ढे में चली गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सुरेंद्र और वीरन घायल हो गए। उन्हें कोल्हू खोर सीएचसी पर इलाज के लिए ले गए। इस दौरान सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र दो पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed