{"_id":"67929f4c617af47f630838ab","slug":"one-day-training-on-diseases-completed-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-126628-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बीमारियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बीमारियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पर बृहस्पतिवार को सीएचओ और आशा संगिनी का फाइलेरिया, कालाजर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का प्रशिक्षण जिला मलेरिया अधिकारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।जहां फाइलेरिया रोग का लक्षण, बचाव, उपचार और साफ-सफाई एवं व्यायाम पर प्रशिक्षण दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग और सीफार संस्था के समंवयक दीपक सिंह ने बताया कि कालाजर बीमारी मक्खी के काटने से होता है। जिसमें दो हफ्ते से बुखार, भूख में कमी, वजन में कमी, पेट में तिल्ली का बढ़ जाना, शरीर में दाग धब्बे बनना आदि लक्षण होते हैं। ऐसे में सचेत रहने की जरूरत है। जिला मलेरिया अधिकारी राधेश्याम यादव ने मलेरिया, चिकनगुनिया,डेंगु पर चर्चा किया।