फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One crore 25 lakh rupees released for Jahanaganj NP

Azamgarh News: जहानागंज नपं के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये जारी

Wed, 06 Sep 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
One crore 25 lakh rupees released for Jahanaganj NP
जहानागंज नगर पंचायत में आठ मार्गों के इंटरलाकिंग और कवर्ड नाली के निर्माण के लिए शासन की ओर से सीएम नगर सृजन योजना के तहत धन जारी किया गया है। बजट जारी होते ही कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। टेंडर का कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने के बाद भी जहानागंज के कई वार्डों के रास्तों का बुरा हाल था। नालियां न होने के कारण उनका पानी रास्तों पर बहता रहता था। जिसे देखते हुए शासन की ओर से आठ मार्गों को इंटरलाकिंग करने और उन पर कवर्ड नाली बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शासन की ओर से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के आठ मार्गों के निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख की धनराशि जारी की गई। इस धनराशि के जारी होते ही पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा इन मार्गों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed