फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused of making fake birth certificates arrested

Azamgarh News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
One accused of making fake birth certificates arrested
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले एक आरोपी को प्रधान डाकघर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी विपुल सिंह वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वार गांव का निवासी है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जबकि पहले भी इस गिरोह के कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन

निरीक्षक भारत भूषण तिवारी, प्रभारी फील्ड यूनिट, एटीएस की तहरीर पर 30 अगस्त 2024 को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में खुलासा किया गया कि एक संगठित गिरोह सरकारी तंत्र में सेंधमारी कर रहा है। यह गिरोह ग्राम पंचायत सचिव, नगर पंचायत, और स्वास्थ्य विभाग के नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल का अनधिकृत उपयोग कर रहा था। सरकारी कर्मचारियों के डिजिटल हस्ताक्षर और उनकी आईडी का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

ये पहले हो चुके हैं गिरफ्तारी

शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव निवासी शिवानंद, निजामाबाद थाना क्षेत्र के पड़ेगांव पक्कनपुर गांव निवासी आनंद यादव उर्फ नन्हे यादव, शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलपांडेय निवासी संविदा कर्मी अनीता यादव, अनीता यादव का भतीजा दुर्गापुर निवासी पंकज यादव, कोल पांडेय निवासी सत्यम, जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे बाजार निवासी जावेद व शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर निवासी आकाश यादव शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास से बरामद हुए ये सामान
विपुल सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 1 चिप, 1 डेविड कार्ड, 1 लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed