फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Trader Welfare Day, 10 top taxpayers received the Bhamashah Award

Azamgarh News: व्यापारी कल्याण दिवस पर 10 प्रमुख करदाताओं को मिला भामाशाह पुरस्कार

Tue, 30 Jun 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
On Trader Welfare Day, 10 top taxpayers received the Bhamashah Award
हरिऔध कला केंद्र में व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी को सम्मानित
आजमगढ़। महान दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को जिले में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में हरिऔध कला केंद्र में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्षकाल में आर्थिक सहयोग देकर राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। समारोह में राज्य कर विभाग ने जिले के सर्वाधिक कर अदा करने वाले 10 प्रतिष्ठित व्यापारियों व उद्यमियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सफल उद्यम स्थापित करने वाले लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। हरिऔध कला केंद्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से भामाशाह के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा ओडीओपी सहित विभिन्न विभागों के स्टालों पर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने भामाशाह के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह के जीवन पर आधारित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त राज्य कर (अपील) हरिलाल प्रजापति, उपायुक्त धीरज राय, डीआईओ डॉ. पंकज कुमार, संजय शर्मा, अखिलेश सिंह, प्रबंधक चौरसिया, राकेश कुमार शुक्ला, निधि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed