{"_id":"6793dd60daae780fa20065fb","slug":"on-the-occasion-of-ups-foundation-day-a-glimpse-of-the-schemes-was-seen-in-the-exhibition-meritorious-students-were-honored-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126685-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रदर्शनी में दिखी योजनाओं की झलक, मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रदर्शनी में दिखी योजनाओं की झलक, मेधावी हुए सम्मानित
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में किया गया।
इस दौरान लगी प्रदर्शनी में योजनाओं की झलक दिखी। साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंत्री अनिल राजभर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं अंकिता यादव, साक्षी, आत्मा कुमारी आदि और हाई स्कूल की छात्राओं सुनैना गुप्ता, अंजली पटेल आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत हिना शर्मा, राजकुमारी चौहान, आंचल यादव आदि को स्वरोजगार के लिए डेमो चेक प्रदान किए गए। विवेकानंद यूथ अवार्ड युवक और महिला मंगल दलों को विकास खंड और जिला स्तर पर नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम मकें महेंद्र कुमार सिंह को प्राकृतिक खेती और प्रशांत सिंह को पराली प्रबंधन के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दिवस अन्य राज्यों में मनाया जाता था, लेकिन अब इसे उत्तर प्रदेश में गर्व के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के श्रमिक अन्य देशों में भी योगदान दे रहे हैं। 25,000 कुशल श्रमिकों को जर्मनी और जापान भेजने की योजना है। युवाओं को रोजगार देने और स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को निवेश के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 7.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 14 लाख को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने की योजना है, । वर्ष 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। इस दौरान मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, सीडीओ परीक्षित खटाना सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।