{"_id":"5a8331f24f1c1b8e238b847b","slug":"on-the-killing-of-the-student-boil-in-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या पर संगठनों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या पर संगठनों में उबाल
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी मोर्चा ने इलाहाबाद में छात्र की हत्या का छात्रों ने विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विद्यार्थी मोर्चा ने इलाहाबाद में छात्र की हत्या का छात्रों ने मंगलवार को विरोध जताया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।
मंडल अध्यक्ष इन्द्रमणि गौतम ने राज्यपाल से मांग की कि छात्र के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, परिजन को सरकारी नौकरी, और शिक्षण संस्थाओं में दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को विशेष सुरक्षा देने, दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। गोविन्द, अरविन्द कुमार, शफी नोमानी, मिंटू, अमित, धर्मेन्द्र मौर्य, लालबहादुर, अनिरूद्ध पटेल, विनोद मौजूद रहे।
वहीं अखिल भारतीय जन संघर्ष पार्टी की बैठक मंगलवार को मेहता पार्क में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दिलीप के हत्यारे को सजा और परिवार को 50 लाख रुपये की अर्थिक सहायता की मांग की गई। धर्मेन्द्र पासी ने कहा कि प्रदेश की दलित विरोधी सरकार वर्ग संघर्ष का माहौल पैदा करके प्रदेश में अस्थिरता ला रही है।
विज्ञापन
दलित पिछड़ों की निर्मम हत्याएं की जा रही है। महासचिव शिव बचन ने कहा कि प्रदेश में दलित और पिछड़े लोगों को पुलिस साजिश का शिकार बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश पासी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दलितों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार को बंद न किया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक में म़ुखदेव पासी, रामनाथ पासी, दिनेश पासी, जयराम पासी, जगदीश पासी, विनोद पासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिब्ली नेशनल कालेज, डीएवी पीजी कालेज और राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद के छात्रों ने इलाहाबाद के एलएलबी के छात्र दिलीप की हत्या के विरोध में कलेक्टे्रट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय से कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री लालजीत यादव ने हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मौके पर संतोष यादव, अजय यादव, उमेश गौतम, धर्मेंद यादव विपिन, राममिलन, कालेंद्र, शशि कुमार, अरमान अहमद उपस्थित रहे। ब्यूरो