फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Reservation Day, the SP took a pledge to protect the Constitution and social justice

Azamgarh News: आरक्षण दिवस पर सपा ने संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का लिया संकल्प

Mon, 27 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
On Reservation Day, the SP took a pledge to protect the Constitution and social justice
सपा कार्यालय में ‘आरक्षण दिवस’’ एवं ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’’ कार्यक्रम को संबो​धित करते जिलाध्
आजमगढ़।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ में रविवार को ‘आरक्षण दिवस’ एवं ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’ का आयोजन जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था के इतिहास और संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि 26 जुलाई 1902 को छत्रपति शाहूजी महाराज ने दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज महात्मा ज्योतिबा राव फुले के विचारों से प्रभावित होकर महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में भी कार्य किया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने संविधान को गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित समाज के अधिकारों की गारंटी बताया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, करुणाकांत मौर्य, अजीत कुमार राव, सुशील आनंद, पप्पू यादव, संतोष गौतम, अनुराग यादव, डॉ. धनराज यादव, आशीर्वाद यादव, रोशन यादव, इं. अभिषेक यादव, शिव गोविंद यादव, विवेक सिंह, सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed