{"_id":"581a2f5e4f1c1bac314374ca","slug":"on-receipt-flaws-prevented-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियां मिलने पर रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियां मिलने पर रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खामियां मिलने पर रोका वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के निरीक्षण में बुधवार को खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट का वेतन रोकते हुए सहायक एक्सरे टेक्निशियन, डेंटिस्ट डा. राजीव कुमार और डा. कृष्ण कुमार को सदर अस्पताल से संबद्ध करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जनरेटर पांच साल से ठीक नहीं है। मरीजों की संख्या कम मिली। इस पर उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ को फटकार लगाई और कहा कि व्यवस्था ठीक करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में यूनिफार्म में रहने की हिदायत दी और अधीक्षक सीपी गुप्ता से व्यवस्था को सुधारने पर निर्देश दिया। कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। फार्मासिस्ट दीपचंद पासवान का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कोतवाली जीयनपुर का निरीक्षण किया गया, मालखाना, लाउड हेरर, बाउंड्री, प्रोटेक्शन, बंदीगृह, गुंडा रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने बदमाशों पर 116 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों के शस्त्र जमा कराएं और सूची भी बनाएं।
चौपाल में अफसरों को चेतावनी ः लोहिया ग्राम बक्सनपुर में बुधवार को लगाई गई चौपाल में जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उजागर हुईं खामियों पर चिंता जताते हुए अफसरों को चेताया और समस्याओं को दूर करने का निर्देश भी दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब है और वोल्टेज भी कम आता है। इस पर जिलाधिकारी ने जेई राजेश चौहान को चेताया। कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही। विकास कार्यों में 12 सीसी रोड बनने की बात ग्रामीणों ने स्वीकार की। शिकायत आई कि कुछ लोग पानी के निकासी नहीं होने देते हैं। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को कारवाई के लिए निर्देशित किया। ग्राम में 33 शौचालयों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।
हौसला पोषण मिशन, समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, सोलर लाइट, हैंडपंप, लोहिया आवास और राशन कार्डों की समीक्षा की। जिलाधिकारी के पूछने पर ग्रामीणों ने कहा कि राशन कम मिलता है। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को कोटेदार में सुधार न होने पर दुकान निलंबित करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य मौजूद थे।