फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On 85th birthday, Prayas raise demanded Dalai Lama to be conferred with Bharataratna

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर उन्हें भारतरत देने की मांग

Mon, 06 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
On 85th birthday, Prayas raise demanded Dalai Lama to be conferred with Bharataratna
आजमगढ़। अध्यात्मिक गुरू व शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दलाईलामा का 85वां जन्मदिन प्रयास सामाजिक संगठन ने कुंवर सिंह उद्यान में मनाया। उन्हें भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की गई। सचिव सुनील यादव ने बताया कि दलाईलामा विश्व में तिब्बत के प्रतीक है। तिब्बत की आजादी के लिए गांधीवादी सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए अहिंसक संघर्ष जारी रखने पर इन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। 14वें दलाईलामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म छह जुलाई 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में ओमान परिवार में हुआ था। दलाईलामा एक मंगोलियाई पदवी है, इसका मतलब होता है ज्ञान का महासागर। दलाईलामा ने लगातार अहिंसा की नीति का समर्थन जारी रखा है। पूर्व राजनयिक निरूपमा राव ने दलाई लामा को भारतरत्न देने की भारत सरकार से अनुशंसा की है। इसे सरकार को शीघ्र मान लेना चाहिए। अध्यक्ष रणजीत सिंह, शीला विश्वकर्मा, प्रिया कुमारी, शिवांगी पांडेय, संजय सिंह, रामकेश यादव, धर्मेंद्र सैनी, घनश्याम मौर्या, आशीष कुमार, सूर्यबली, हरिश्चंद्र, अंगद साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed