{"_id":"60dca76f8ebc3ec23655825e","slug":"omprakash-rajbhar-said-in-azamgarh-bjp-is-sinking-riding-on-it-is-not-free-from-danger-azamgarh-news-vns597888941","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बोले ओमप्रकाश राजभरः भाजपा डूबती नैया, उस पर सवार होना खतरे से खाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बोले ओमप्रकाश राजभरः भाजपा डूबती नैया, उस पर सवार होना खतरे से खाली नहीं
छित्तेपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अ?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी के बगैर 2022 में किसी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार बनाने के लिए सुभासपा की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा डूबती नैया है, उस पर सवार होना खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने उक्त बातें बुधवार को दीदारगंज विधानसभा के सिकरौर बाजार के छित्तेपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। इसके पूर्व बैठक की शुरूआत सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के अलावा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे वादों के साथ चुनाव में उतरा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेंदा ने पल्हना ब्लाक से नीरज सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इस मौके पर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता, फखरे आलम, अभिमन्यु सिंह सहित दीदारगंज विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।