फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Om Prakash Said BJP is working against poor and exploited

भाजपा गरीबों, शोषितों और वंचितों के विरोध में कर रही कार्य

Mon, 16 Sep 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Said BJP is working against poor and exploited
मार्टीनगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : AZAMGARH
मार्टीनगंज। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह से विफल है। यह सरकार गरीब, शोषित, वंचित समाज के लोगों के विरोध में काम कर रही है। इस सरकार में महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर सोमवार को मार्टीनगंज तहसील में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ओम प्रकाश सरकार की गलत नीतियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिजली की दर मनमाने ढंग से बढ़ाई गई है। नहरों में पानी नहीं है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार व्याप्त भ्रष्टाचार व कारगुजारियों को उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनकी जबान बंद करने की कोशिश की जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है। हमारा आंदोलन सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयारियां तेज कर दें। हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में बननी तय है। कार्यक्रम को प्रहलाद राजभर, चिंतामणी राजभर, सुरेश राजभर, सुनीता राजभर, सदरे आलम, फखरे आलम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शिब्ली सिंह ने महाक्रांति दल छोड़कर सुहेलदेव भारती समाज पार्टी की सदस्यता अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed