फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Older brother killed

बड़े भाई की हत्या की

Mon, 14 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Older brother killed
 थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक ने कुदाल के बट से हमला कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। भाभी की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भेदौरा गांव निवासी संजय पांडेय (40) घर पर ही रहता था। संजय को शराब पीने की लत थी। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर पहुंचता और पत्नी ममता देवी बच्चों और घर वालों से झगड़ा करता था। रविवार की दोपहर वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी ममता को पीटने लगा।
विज्ञापन


यह देख संजय का छोटा भाई देवी पांडेय बीच बचाव करने पहुंचा। इस पर संजय ने छोटे भाई पर भी लात, घूसों से हमला बोल दिया। इससे गुस्साए देवी पांडेय ने घर में रखी कुदाल का बट उखाड़कर संजय के सिर पर दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। परिवारवाले संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव ने बताया कि ममता देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने देवी को गिरफ्तार कर कुदाल का बट भी बरामद कर लिया है।  हत्या को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed