{"_id":"6fa2fccbf18ad6b90057c758cfb48a95","slug":"older-brother-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई की हत्या की
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक ने कुदाल के बट से हमला कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। भाभी की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भेदौरा गांव निवासी संजय पांडेय (40) घर पर ही रहता था। संजय को शराब पीने की लत थी। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर पहुंचता और पत्नी ममता देवी बच्चों और घर वालों से झगड़ा करता था। रविवार की दोपहर वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी ममता को पीटने लगा।
यह देख संजय का छोटा भाई देवी पांडेय बीच बचाव करने पहुंचा। इस पर संजय ने छोटे भाई पर भी लात, घूसों से हमला बोल दिया। इससे गुस्साए देवी पांडेय ने घर में रखी कुदाल का बट उखाड़कर संजय के सिर पर दे मारा।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। परिवारवाले संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव ने बताया कि ममता देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने देवी को गिरफ्तार कर कुदाल का बट भी बरामद कर लिया है। हत्या को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।