फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old woman jumped in the heat of the moment, died

Azamgarh News: तमसा में वृद्धा ने लगाई छलांग, मौत

Sat, 16 Sep 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old woman jumped in the heat of the moment, died
शहर के नरौली पुल के पास शनिवार की सुबह फिर एक महिला जीवनदायिनी तमसा में कूद गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकला और इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने काफी देर तक महिला के पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नरौली पुल के पास एक लगभग 60 वर्षीया महिला शनिवार की सुबह पहुंची। इधर-उधर झांकने के बाद के महिला पुल के बगल से नीचे उतरने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने तमसा नदी की जलधारा में छलांग लगा दिया। वृद्धा की इस कवायद को पुल से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। जिस पर पुल के बगल में स्थित मंदिर के पुजारी व कुछ अन्य लोग भी तत्काल नदी में उतर पड़े और किसी तरह महिला को बाहर निकाला। उसे तत्काल एंबुलेंस बुलवा कर जिला अस्पताल रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अज्ञात में अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना के दौरान पुलिस पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed