फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man shot for advocating a case in Azamgarh

आजमगढ़ मं मुकदमे की पैरवी करने पर वृद्ध को मारी गोली

Sun, 06 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Old man shot for advocating a case in Azamgarh
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सकीदाबाद गांव के पास बाइक सवार दो सगे भाइयों ने पैदल घर जा रहे वृद्ध को गोली मार दी और असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। वृद्ध का आरोप है कि गोली एक पुराने मुकदमे की पैरवी करने के चलते मारी गई है। गोली वृद्ध के जांघ में लगी है और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के सवरूपुर गांव निवासी 65 वर्षीय लौटन राम पुत्र स्व. बहाऊ रविवार की शाम गांव से दो सौ मीटर दूर स्थित सकीदाबाद गांव के पास किसी काम से गए थे। वहां से वह पैदल ही वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो सगे भाइयों ने उन्हें गोली मार दी और असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वृद्ध लहूलुहान हालत में पड़ा था। परिजनों को सूचना दी गई तो वे भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घटना के पीछे कारण पुरानी रंजिश व एक मुकदमे की पैरवी बताई जा रही है। वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed