{"_id":"65da3917e20be35cf30f8a04","slug":"old-man-injured-in-wild-pig-attack-for-second-consecutive-day-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111792-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लगातार दूसरे दिन जंगली सुअर के हमले में वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लगातार दूसरे दिन जंगली सुअर के हमले में वृद्ध घायल
विज्ञापन
अमिलो/बलरामपुर। जंगली सुअर का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जहानागंज में एक अधेड़ को शिकार बनाने के बाद दूसरे दिन भी बलरामपुर में एक अधेड़ को खेत में निशाना बनाया। हमले में अधेड़ घायल हो गया है। जीयनपुर कस्बा निवासी मसीउल्ला (65) शुक्रवार शाम जहानागंज थाना के अवांव गांव स्थित खेत पर गया था। इसी दौरान जंगली सुअर ने हमला कर दिया। मसीउल्लाह को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर परिजनों ने भर्ती कराया है। जहानागंज क्षेत्र में जंगली सुअर का आतंक शनिवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला। बस्ती, अवाव, असोना समेत आसपास के आधा दर्जन भर गांव में शनिवार को भी दहशत का माहौल देखने को मिला। वहीं वन विभाग की टीम शुक्रवार को ही सर्च अभियान चलाने के बाद वापस लौट गई है। वहीं टोडरपुर गांव के पास एक जंगली सुअर को मार दिए जाने की भी सूचना आ रही है लेकिन वन विभाग इनकार कर रहा है।
जंगली सुअर ने शुक्रवार सुबह जहानागंज के बस्ती गांव में धावा बोला था और एक दो नहीं बल्कि सात लोगों को अपना शिकार बनाया था। जिसमें बंगाली राम 58 की मौत तक हो गई। वहीं रामकीरत 55, सुभाष 50, चंद्रबली 60, श्यामदेव 55, त्रिलोकी 40 व गुलशन 17 घायल हो गए। जिसमें चार अभी भी अस्पताल में भर्ती है। वहीं दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जंगली सुअर के हमले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल व एक की मौत के बाद वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई थी। शुक्रवार को दिन भर टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। शनिवार को दूसरे दिन भी बस्ती गांव के साथ ही आसपास के आधा दर्जन भर ग्रामों में दहशत का माहौल देखने को मिला। कोई भी अकेले घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। वहीं चर्चा है कि टोडरपुर गांव के पास एक जंगली सुअर मार दिया गया है। लेकिन वन विभाग की टीम ऐसा कुछ होने से इंकार कर रही है। वन विभाग के अनुसार जंगली सुअर सर्च अभियान शुरू होने के बाद क्षेत्र से कहीं दूर निकल गया है।