फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man fell on the track while boarding the train, died

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ट्रैक पर गिरा वृद्ध, मौत

Wed, 01 Sep 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Old man fell on the track while boarding the train, died
सठियांव। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ट्रैक पर गिर जाने से वृद्ध की मौत हो गई। भोर में पहुंची उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी जीआरपी व अन्य को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

सठियांव रेलवे स्टेशन पर रात में एक व्यक्ति अपनी मानसिक रूप से बीमार बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। रात में किसी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई जबकि उसकी मानसिक रूप से बीमार बेटी प्लेटफार्म पर ही गुमशुम बैठी हुई थी। भोर में उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन सठियांव स्टेशन पर पहुंची तो लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। मुबारकपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान शुरू किया। कुछ ही देर में उसकी पहचान 60 वर्षीय हनुमान पुत्र वीबहादुर निवासी रघुवर नगर थाना बासडीह जिला बलिया के रूप में हुई। दरोगा अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक को आंख से कम दिखता था, जिसके चलते ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह ट्रैक पर गिर पड़ा और हादसे का शिकार हो गया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक बेटी के साथ भीख मांग कर अपना भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed