{"_id":"60fe4f838ebc3e57f0593811","slug":"old-man-dead-body-found-in-floating-in-pond-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दो दिन पहले परिजनों से नाराज होकर गए अधेड़ का तालाब में मिला शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: दो दिन पहले परिजनों से नाराज होकर गए अधेड़ का तालाब में मिला शव, सनसनी
Mon, 26 Jul 2021 11:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:30 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में सोमवार की सुबह पोखरे में उतराता हुआ अधेड़ का शव मिला है। वह दो दिन पहले किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था।
विज्ञापन
तालाब में मिला अधेड़ का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार की सुबह पोखरे (तालाब) में शव उताराता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। इस घटना से घर में कोहराम मचा गया है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अुसार, आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी हरिनाथ(55) पुत्र इंद्रजीत शुक्रवार की रात घर से नाराज होकर निकल गया था। दो दिनों से गायब शख्स की तलाश में परिवार के लोग जुटे हुए थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह दैनिक क्रिया के लिए निकले लोगों ने पोखरे में जब शव देखा, इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने हरिनाथ के रूप शव की पहचान की। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। मृतक के दो पुत्री व तीन पुत्र बताए जा रहे हैं। पूरे परिवार का जीवन यापन करने के लिए राजगीर का काम करता था।
विज्ञापन