फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man climbed on mobile tower, escaped after six hours

छह घंटा बाद टावर से नीचे उतरा विक्षिप्त

Thu, 03 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Old man climbed on mobile tower, escaped after six hours
सगड़ी के छतरपुर में टावर पर चढ़ा व्यक्ति। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर दलेल गांव में लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर गुरुवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे एक विक्षिप्त वृद्ध चढ़ गया। वह टावर से कूदने का प्रयास करने लगा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे। टावर कंपनी वालों की मदद से किसी तरह से उसे छह घंटे बाद नीचे उतारने में सफल हुए।
विज्ञापन

छतरपुर दलेल गांव निवासी सुब्हान अहमद (65) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता। गुरुवार को वो गांव में लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया और वहीं से कूदने का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वह परिवार और गांव वालों की बातों को भी नजरअंदाज कर दिया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड और टावर कंपनी वालों को उसे नीचे उतारने को कही। जैसे ही कोई टावर पर चढ़ता तो वो वहां से कूदने की धमकी देता। इस दौरान वह अपने दोनों चप्पल से प्रयास करने वालों को मार चुका था। करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद वृद्ध को नीचे उतारा गया। घर वालों के मुताबिक सुब्हान सगड़ी तहसील में अमीन के पद पर तैनात था। गांव में एक जमीन की पैमाइश के दौरान हत्या हो गई तभी से उनका दीमागी संतुलन ठीक नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed