फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oh this heat humidity has made people miserable people are troubled

Azamgarh News: उफ्फ ये गर्मी; उमस ने किया बेहाल, जनता हुई परेशान, पारा पहुंचा 45 डिग्री

Sun, 15 Jun 2025 11:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 11:18 PM IST
सार

रविवार का दिन भीषण गर्मी और उमस का दिन रहा दोपहर बाद बदली छाई लेकिन गर्मी और उमस बरकरार रही। आलम ये रहा कि पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया और जनजीवन कराह उठा। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि जाएं तो कहां जाएं।
 

विज्ञापन
Oh this heat humidity has made people miserable people are troubled
तापमान - फोटो : credit

विस्तार

कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे जनपद वासियों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। दोपहर तक तीखी धूप ने बदन को झुलसाया तो दोपहर बाद बदली छा गई। इसके बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। वहीं अगर जनपद में विगत तीन दिनों के तापमान पर नजर डालें तो इसमें छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे अधिक रहा। जून चढ़ने के साथ ही पूरा जिला उमस भरी गर्मी से तप रहा है। सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कें भी दोपहर में वीरान हो जा रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन तो दिन रात के समय भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान में बादल छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन जिले में कहीं बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल के साथ हवा भी चल रही थी। लेकिन गर्म हवा के कारण शरीर को थोड़ी भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी गलत साबित हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा रविवार से बारिश की संभावना जताई गई थी लेकिन पूरा दिन बीत गया एक बूंद पानी आसमान से नहीं टपका।


16 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। तब तक लोगों को इसी तरह से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed